Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana :- दोस्तों आज देश में बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर है लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं परंतु उन्हें अपने लिए रोजगार नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अगर आप बिहार राज्य के निवासी हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है क्योंकि हाल ही में बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने अपना खुद का लघु उद्योग शुरू करने के लिए Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana के तहत आवेदन करने की घोषणा कर दी है। जिसके अनुसार, राज्य का कोई भी नागरिक जो निर्धारित की गई पात्रताओं को पूरा करता हो वह अपना ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2024 के मध्य कर सकता है।
इस योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा अपना खुद का नया उद्योग स्थापित करने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया जाएगा। जिससे उन्हें व्यवसाय के लिए ऋण प्राप्त करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को अधिकतम 10 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा, जिसमें इन्हें 50% तक की सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी।
आज के इस लेख में हम आपको बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से जुड़ी हुई सभी जानकारी आपको प्रदान करेंगे जिससे आप जान सकें की आपको अपना आवेदन करने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी और योजना के तहत आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा क्या पात्रता निर्धारित की गई है।
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana
बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने राज्य में नए उद्यम को बढ़ावा देने और बेरोजगारी की समस्या को कम करने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवा एवं महिलाएँ अपना आवेदन कर सकती हैं। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को नए उद्यम स्थापित करने के लिए बिहार सरकार द्वारा अधिकतम 10 लाख रुपये तक की राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें 50% राशि अनुदान के रूप में और 50% ब्याज रहित ऋण के रूप में प्रदान की जाएगी।
अब तक इस योजना के अंतर्गत लगभग 38,000 युवाओं, महिलाओं और अल्पसंख्यकों को अपना नया लघु उद्योग शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। राज्य के सभी वर्गों के बेरोजगार युवा नागरिक खुद का रोजगार शुरू करने के लिए इस योजना के तहत 31 जुलाई 2024 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की जानकारी
| योजना का नाम | Bihar Mukhya Mantri Udyami Yojana (बिहार मुख्य मंत्री उद्यमी योजना) |
| शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
| संबन्धित विभाग | उद्योग विभाग, बिहार सरकार |
| लाभार्थी | राज्य के बेरोजगार युवा |
| योजना का उद्देश्य | राज्य में स्वरोजगार एवं लघु उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए ऋण प्रदान करना |
| ऋण राशि | अधिकतक 10 लाख रुपए |
| योजना श्रेणी | राज्य सरकार योजना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | उद्योग विभाग | बिहार सरकार (udyami.bihar.gov.in) |
| Result Mirror | Click Here |
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana Eligibility
योजना के तहत अपना आवेदन करने के लिए राज्य के सभी इच्छुक नागरिकों को सरकार द्वारा निर्धारित ही गई कुछ पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
- योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक का बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के तहत राज्य की अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बेरोजगार युवा एवं महिलाएँ अपना आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।
- योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक के पास में 12वीं या पॉलिटेक्निक, आईटीआई, डिप्लोमा अथवा इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक की कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- आवेदक के पास में कोई भी उद्यम का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
- आवेदक के पास अपने उद्यम के नाम से बैंक खाता होना चाहिए।
Mukhya Mantri Udyami Yojana Bihar के लिए आवश्यक दस्तावेज़
यदि आप बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो इस प्रकार हैं –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- उद्यम प्रमाण पत्र
- हस्ताक्षर
- कैंसिल चेक
- बैंक खाते का विवरण
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana Online Apply
यदि आप भी बिहार राज्य के एक बेरोजगार युवा नागरिक हैं और आप भी अपना उद्यम शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता चाहते हैं तो आप इस योजना के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं। जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है –
- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत अपना आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट udyami.bihar.gov.in पर जाना होगा।

- वहाँ पर आपको वेबसाइट के होम पेज पर मेनू के सेक्शन में दिये गए पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपके सामने एक नया रजिस्ट्रेशन पेज खुलकर आयेगा यहाँ पर आपको अपनी सभी आवश्यक जानकरी को एंटर करके अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर लेना है।

- अपना पंजीकरण करके के बाद यहाँ पर आपके सामने इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने का फॉर्म खुलकर आएगा।
- यहाँ पर आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा और साथ ही में अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा।
- इस्तना सब करने के बाद आपको अंत में आवेदन फॉर्म के सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- जिसके बाद आपके इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपको इसकी एक रसीद भी प्रदान की जाएगी जिसे आपको अपने पास में सुरक्षित रख लेना है।
Related Posts:-
- RRB NTPC Graduate Recruitment 06/2026 Notification Out For 3548 Vacancies, Apply Online
- SSC CHSL Final Result 2026 Out: Download Merit List and Cutoff PDF
- Delhi Police PET Admit Card 2026 Out, Download Post-wise Hall Ticket
- MP Police Subedar Steno and ASI Ministerial Recruitment 2026 Notification OUT For 655 Posts; Apply Online
- IAF Agniveervayu Intake 02/2027 Answer Key 2026 Out, Download Response Sheet